दबोह नगर के वार्ड 14 में निकाली हाथ जोड़ो यात्रा
भिण्ड, 15 मार्च। देश के लिए कांग्रेस ने भी कई लड़ाई लड़ी है, कांग्रेस देश भक्त पार्टी है। आज भाजपा अपने आपको राम की पार्टी कहती है, क्या कांग्रेस राम की पार्टी नहीं है, हम भी राम को मानते हैं। कांग्रेस सभी वर्ग की पार्टी है, भाजपा मजहव, जाति में देश को बांटने में लगी हुई हैं। यह बात कांग्रेस नेता मानवेन्द्र सिंह उर्फ मोंटी ने दबोह नगर के वार्ड क्र.चार में कांग्रेस की हाथ जोड़ो यात्रा के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकुमार शर्मा ने की। विशेष अतिथि के रूप में किशोरी पाराशर पूर्व सरपंच बड़ागांव उपस्थित रहे।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार शर्मा मोल्या ने कहा कि में दबोह के कार्यकर्ताओं का दिल से स्वागत करता हूं, क्योंकि हाथ जोड़ो यात्रा दबोह व उसके ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े ही स्तर से काम किया जा रहा है। नप अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कि आप लोगों के लिए नगर परिषद के दरवाजे खुले हुए हैं यह परिषद आपकी है, आपका कोई भी काम नहीं रोका जाएगा, बशर्ते काम बैधानिक होना चाहिए। इसके पश्चात नप उपाध्यक्ष चौ. हाकिम सिंह ने कहा कि डॉ गोविन्द सिंह को कोई पद का लालच नहीं है, वह प्रतिपक्ष नेता हैं, वह तो राजनीति ने सेवा भाव से काम करते हैं।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री शिव नारायण दुवे (बल्लू बकील) ने कहा कि आप लोग जिस उत्साह से काम कर रहे हो, ऐसा ही जुनून दिसंबर तक रखना है और यही कार्यकर्ताओ हौंसला डॉ. गोविन्द सिंह को अबकी बार तीस हजार से चुनाव जिताएगा। कार्यक्रम का संचालन कप्तान सिंह कौरव एवं अंत में वार्ड पार्षद सुधीर तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राजाभैया पाल, जिला महासचिव रमा कौरव, पूर्व नप अध्यक्ष रूपनायण खटीक, किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय गुर्जर, कार्यालय प्रभारी राजेन्द्र खेमरिया, राजपाल गुर्जर नेता, विवेक गुर्जर, जगमोहन तेहरिया, माधव यादव, सुरेश कौरव, मुन्ना कौरव, शेरे पठान, दुर्गा राठौर, रियाज खान, नफीस खान, रासबिहारी गोस्वामी, कल्लू बिलैया, पकंज शर्मा मौजूद रहे।