भिण्ड, 06 मार्च। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस के तत्वावधान में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोरमी द्वारा सर्किल के ग्राम सुच्चापुरा से भाजपा की जन विरोधी नीति के खिलाफ हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया गया। जिसका संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोरमी के अध्यक्ष संजीव करैया ने किया। यात्रा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा, राहुल भदौरिया, ब्लॉक यात्रा प्रभारी रणवीर सिंह यादव के अलावा अन्य कांग्रेसियों ने भाग लिया। पद यात्रा क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होते हुए ग्राम डिडोना पहुंची, जहां सभा की गई। आगे की कड़ी में यात्रा रायपुरा होते हुए ग्राम नुन्हाड़ गांव पहुंची जहां सभा के साथ यात्रा का समापन किया गया। जिसमें कांग्रेस पदाधिकारियों ने पार्टी की योजनाओं पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर राहुल भदौरिया ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा आम जनता पर हिटलरशाही आपनाते हुए कई प्रकार के टैक्स बसूले जा रहे हैं। यात्रा में पधारे अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। सभा में वक्ताओं ने अपने विचारों के माध्यम से ग्रामीणजनों को भाजपा सरकार की किसान विरोधी, बेरोजगार पर दमनकारी नीति की आलोचना की। कार्यक्रम में रणवीर सिंह गुर्जर, प्रभारी रणजीत यादव, महेश्वरी जाटव, जगत सिंह यादव, जण्डेल सिंह भदोरिया, अभिलाख सिंह बघेल, मुकेश थापक, शिवम शर्मा, विनोद समाधिया, बाचाराम पाराशर, मंटू, लायक सिंह गुर्जर, हस्सू खां, नरेश भदौरिया, मोहन खेरा, वीरेन्द्र चपरा, कमल दीक्षित, अवधेश सुच्चापुरा, लवकुश भदौरिया, राजेश कटारे, जितेन्द्र नरवरिया, राजू जाटव, हेबरन लोधी, मोनू यादव एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।







