अर्चना शर्मा भाजपा महिला मोर्चा की मुरैना जिला प्रभारी बनीं

भिण्ड, 06 मार्च। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितेन्द्र शर्मा, महिला मोर्चा कि प्रदेश प्रभारी सीमा सिंह की सहमति से मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारौलीया ने भिण्ड जिले की युवा नेत्री अर्चना शर्मा को मुरैना जिले का प्रभारी नियुक्त किया है।
श्रीमती शर्मा ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को गति प्रदान करने हेतु मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसे पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा, पराकाष्ठा के साथ मिशन 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा चुनाव प्रबंधन को मुरैना जिले के सभी मण्डलों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं सभी जनप्रतिनिधियों के साथ महिला मोर्चा के संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करूंगी।