मेहगांव के नए थाना प्रभारी बरुण तिवारी ने सम्हाला कार्यभार

भिण्ड, 18 दिसम्बर। पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान के आदेशानुसार बीते रोज जिले की व्यवस्था हेतु जिले में थाना प्रभारियों के किए गए स्थानांतरण के तहत मिहोना थाना प्रभारी बरुण तिवारी को मेहगांव थाना क्षेत्र की कमान सौंपी गई।
मेहगांव के नवागत थाना प्रभारी बरुण तिवारी ने रविवार को मेहगांव थाने में पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण किया। साथ ही थाना परिसर स्टाफ से परिचय कर थाना क्षेत्र संबंधित जानकारी प्राप्त की।

डीएसपी शाखा में पदस्थ एएसआई ध्रुव सिंह तोमर की पत्नी का निधन

भिण्ड। पुलिस विभाग में डीएसपी शाखा में पदस्थ एएसआई ध्रुव सिंह तोमर की पत्नी श्रीमती उमादेवी उम्र 55 वर्ष का निधन जिला मुख्यालय भिण्ड पर हो गया है। वे काफी दिनों से बीमार चल रही थीं। उनका अंतिम संस्कार फर्रुखाबाद स्थित गंगा के किनारे किया गया। मुखाग्नि पति ध्रुवसिंह तोमर ने दी। उनके निधन की खबर लगते ही जिलेभर में शोक की लहर दौड़ गई है, लोग उनके घर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने पहुंच रहे हैं।