धर्मेन्द्र गुर्जर का जितरवई में हुआ सम्मान

भिण्ड, 17 दिसम्बर। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर का मौ मण्डल के ग्राम जितरवई में प्रथम आगमन पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष  रघुराज सिंह गुर्जर के निज निवास पर शॉल, श्रीफल भेंट कर माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। गुर्जर ने कार्यकर्ताओं से पार्टी संगठन की मजबूती और आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर भाजपा मौ मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के  जिलामंत्री बृजेन्द्र सिंह गुर्जर, सह कार्यालय मंत्री रामब्रज सिंह, जिला आईटी सैल सह प्रभारी सतीश परिहार, सरपंच राहुल गुर्जर, धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर सौरा, आशीष गुर्जर असोहना, मुनीम गुर्जर सहित सभी ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।