भिण्ड, 03 नवम्बर। जिले के अटेर में 24 से 28 नवंबर तक अटेर महोत्सव आयोजित हो रहा है। अटेर महोत्सव अंतर्गत कबड्डी, कुश्ती, बॉलीवॉल, मिनी मैराथन आदि खेल गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। खेल गतिविधियों में भाग लेने हेतु इच्छुक टीमें 15 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं।
ईकेवायसी नहीं कराने पर बंद होगी राशन सुविधा
भिण्ड। मप्र शासन द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने हेतु मप्र खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत समस्त पात्र हितग्राहियों के आधार व मोबाइल नंबर उनके डाटा बेस में 30 नवंबर तक दर्ज किए जाना हैं। जिनके आधार नम्बर दर्ज हैं उनकी ईकेवायसी की जानी है। इस हेतु समस्त राशन कार्ड पात्रता पर्ची धारी परिवार के सभी सदस्यों के आधार व मोबाइल नंबर उनके डाटावेस में दर्ज किए जाने हैं। जो उपभोक्ता अपना ईकेवायसी नहीं कराएंगे, उनकी राशन सुविधा का लाभ भविष्य में बंद हो सकता है।