शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष शर्मा के निधन पर कांग्रेस नेताओं ने किया शोक व्यक्त

भिण्ड, 15 अक्टूबर। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता जिला शहर कांग्रेस के उपाध्यक्ष रामप्रकाश शर्मा (दाढ़ी) के आकस्मिक निधन पर जिला कांग्रेस के नेताओं ने उनके निज निवास दशरथ नगर भारौली रोड पर पहुंचकर शोक व्यक्त कर उनके परिजनों को सांत्वना दी। शोक व्यक्त करने वालों में जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वाज, पीसीसी डेलीगेट संजय भूता, जिला कांग्रेस महामंत्री शैलेन्द्र भदौरिया किशूपुरा, राजेश शर्मा उपाध्यक्ष, मुकेश मिश्रा, सुदीप शर्मा, अंकित यादव सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।