भिण्ड, 15 अक्टूबर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वासुदेव शर्मा का पूर्व विधायक रायसिंह भदौरिया (बाबा) की कोठी पर भव्य स्वागत हुआ।
कांग्रेस के जिला प्रभारी वासुदेव शर्मा शनिवार को मेहगांव विधानसभा के सभी ब्लॉक, मण्डल, सेक्टर व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक लेने हेतु पहुंचे थे। मेहगांव नगर में प्रवेश के दौरान पूर्व विधायक बाबा रायसिंह भदौरिया की कोठी पर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शर्मा का स्वागत किया। शर्मा सबसे पहले बाबा की कोठी पर स्व. बाबा रायसिंह भदौरिया के समाधी स्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने ने बाबा की समाधी पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी। साथ ही बाबा के राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनको याद किया। तत्पश्चात उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शर्मा को पुष्प हार पहनाकर भव्य स्वागत किया।
स्वागत करने वालों में कौशलेन्द्र सिंह भदौरिया (मुन्ना), गोरमी से जगत सिंह यादव, लायक सिंह गुर्जर, शफीक खान, समाधिया कचनाव, आनंद सिंह भदौरिया, पूर्व सरपंच मानहड़ राकेश सिंह भदौरिया, पूर्व जनपद सदस्य कमल सिंह भदौरिया, प्रदेश सचिव किसान कांग्रेस प्रमोद शुक्ला, सुखपाल सिंह भदौरिया, मुन्नीसिंह भदौरिया, मेहगांव से सतेन्द्र सिंह भदौरिया एडवोकेट, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष इलियास खान एडवोकेट, रामजीलाल रामा बाल्मीक, जिला सचिव अशोक त्यागी पचेरा, मनीष शिवहरे, इन्द्रवीर सिंह गुर्जर आदि प्रमुख हैं।
जिला प्रभारी वासुदेव शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं को 2023 के आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की रणनीति के वारे में सविस्तार बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के दिशानिर्देशों के अनुसार समस्त पदाधिकारियों को सौंपे गए दायत्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा के साथ करना होगा, शिकायत के लिए कोई मौका नहीं मिलना चाहिए।
पत्रकारों से चर्चा के दौरान शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी टेन यूथ वन बूथ की दिशा में काम कर रही है, हर क्षेत्र में जनता से मिलने वाला सहयोग समर्थन इस बात का सूचक है कि आगामी 2023 में कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनाने का जन-जन ने फैसला कर लिया है, जनता की खामोशी इस बात की सूचक है। कांग्रेस जल्द ही गांधी चौपाल कार्यक्रम के तहत गांव-गांव चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुनेगी और निराकरण के उपाय खोजने का काम करेगी।