गांधी जयंती पर मौ नप ने सफाई मित्रों का किया सम्मान

भिण्ड, 02 अक्टूबर। नगर परिषद मौ में गांधी जयंती के अवसर पर रविवार को नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को नशे से दूर रह कर लोगों को नशा न करने के लिए शपथ ग्रहण कराई गई, साथ ही सफाई मित्रों का सम्मान किया गया।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में 48वें स्थान पर जोनल में रही नगर परिषद मौ

स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के परिणाम भारत की राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू द्वारा जारी कर दिए गए हैं, जिसमे मौ नगर परिषद ने इस वर्ष रैंकिंग में लंबी छलांग पिछले साल 2021 रैंक 284 स्थान पर से वेस्ट जोनल के प्रदेशों की नगर पालिकाओं में 48वे स्थान पर रही है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमजद गनी, स्वच्छता नोडल अधिकारी मनीष कुमार शर्मा, स्वच्छता प्रभारी आमिर खान (नगर परिषद मौ) ने जानकारी देते हुए बताया है कि पिछले वर्ष स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में मौ नगर परिषद मप्र में 134वे स्थान पर रहा था। इस बार स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में मौ नगर परिषद ने राज्य में 31वां स्थान प्राप्त किया है, वे बताते हैं कि नगर परिषद को इस बार 7500 अंकों में से 4464.65 स्वच्छ सर्वेक्षण में प्राप्त हुए हैं, नगर के नागरिकों के सहयोग कर्मचारियों की मेहनत के कारण मोहन नगर परिषद स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में अच्छे स्थान पर पहुंचने में सफल रही है। अभी और सफलता हासिल करना बांकी है, नगर परिषद में स्वच्छता के लिए दृढ़ संकल्पित होकर कार्य कर रही है और आगे अच्छा कार्य करने का प्रयास किया जा रहा है।