अश्वनी त्यागी बने भाजयुमो के मेहगांव मण्डल के अध्यक्ष

भिण्ड, 24 अगस्त। भारतीय जनता युवामोर्चा मण्डल अध्यक्ष पद के लिए जिलाध्यक्ष विक्रांत कुशवाह द्वारा अश्वनी त्यागी की नियुक्ति की गई है। अश्वनी त्यागी भाजपा युवामोर्चा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं एवं पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में लंबे समय तक काम कर छात्र राजनीति करते आए हैं। वहीं पूर्व में विद्यार्थी परिषद में नगर मंत्री से लेकर, जिला संयोजक एवं मुरैना विभाग संयोजक जैसे दायित्व पर काम किया है।
गौरतलब है कि अश्वनी त्यागी को संगठनात्मक अनुभव के चलते इस दायित्व पर चयन किया गया है। वहीं संगठन की लाइन से आने पर क्षेत्रीय नेताओं के विरोध से बचकर निर्विवाद अध्यक्ष चुने गए है। अश्वनी त्यागी के मनोनयन पर मेहगांव क्षेत्र के युवाओं में भी हर्ष है, वहीं मेहगांव क्षेत्र की राजनीति में एक नई युवा राजनीति की भी शुरुआत देखी जा सकती है। अभी तक के इतने वर्षों के इतिहास में पहली बार देखा जा रहा है कि बिना किसी गुटबाजी के युवामोर्चा मण्डल अध्यक्ष का चयन हो रहा है, नहीं तो अभी तक बिना किसी राजनीतिक सानिध्य के पार्टी ने पद पाना असंभव हो गया था। अश्वनी त्यागी की नियुक्ति के बाद मेहगांव भाजपा में भी विद्यार्थी परिषद का बोल बाला रहेगा तथा परिषद के पुराने कार्यकर्ताओं को भी जगह मिलेगी।