नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष इन्द्रभान सिंह का हुआ भव्य स्वागत

मिहोना/भिण्ड, 23 अगस्त। भारतीय जनता युवामोर्चा के मछण्ड मण्डल अध्यक्ष इन्द्रभान सिंह उर्फ मोनू राजावत दौहई का नवनियुक्त जिला पंचायत सदस्य शशि भारद्वाज के निवास पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष को माल्यार्पण कर एवं मिष्ठान खिलाकर उनका सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य रायपुरा शशि भारद्वाज, हरिबाबू निराला, दिवाकर सिंह राजावत उर्फ लालू नेता दोहई, चित्रकांत दौहलिया, जुड़ान सिंह दौलतपुरा, सन्नी पचौरी, नीतू सिरोठिया, देवेन्द्र यादव, गज्जू सिंह राजावत दोहई, अरविंद सिंह राजावत रायपुरा, रिंकू पचौरी मिहोना, सुंदर सिंह राजावत दोहई आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष इन्द्रभान राजावत ने कहा कि 2023 में विधानसभा एवं लोकसभा 2024 में भारतीय जनता पार्टी को अपने मछण्ड मण्डल में सरकार द्वारा चलाई जा रही हितग्राही मूलक योजना को धरातल पर उतार कर पार्टी को मजबूत करने का काम आप सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से करेंगे।