भिण्ड, 23 अगस्त। भारतीय जनता युवामोर्चा में गोरमी मण्डल के अध्यक्ष बनाए गए अरविंद बरुआ का भाजपा मण्डल गोरमी के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया और आशा व्यक्त की कि अरविंद बरुआ के नेतृत्व में युवामोर्चा कार्यकर्ता देश एवं राज्य सरकार की युवा कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक लेकर जाएंगे।
युवामोर्चा मण्डल अध्यक्ष अरविंद बरुआ का भाजपा किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष विजय कुशवाह के आवास पर शॉल एवं श्रीफल देकर स्वागत किया गया। इसके अलावा जिलामंत्री राजकुमार जैन, भाजपा नेता सामंत यादव, भाजपा मण्डल मंत्री शिवराज यादव छोटू, थापक मोहल्ला स्थित कमलेश थापक के आवास पर भी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने स्वागत किया। इसके अलावा ग्राम मेहदोली में खेरापति मन्दिर पर समस्त ग्राम वासियों की ओर से स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मिष्ठान वितरण किया गया। ग्राम कचनाव कला में अपने युवा नेता का जगह-जगह स्वागत हुआ एवं मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर युवा मोर्चा के नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष ने पार्टी के जिला एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। स्वागत कार्यक्रम में भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक, जिलामंत्री राजकुमार जैन, मण्डल उपाध्यक्ष मुकेश यादव, किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष विजय कुशवाह, दिनेश यादव, युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी संतोष भदौरिया, अरविंद जैन, रविन्द्र यादव, छोटू बरुआ, आशु बरुआ, परशुराम बरुआ, सुभाष यादव, मोनू जैन, बजरंग थापक, सुभाष बरुआ, रणवीर परमार, राजेश मिश्रा, मनीष अग्रवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।