भिण्ड, 16 अगस्त। भिण्ड जिले में विगत एक जून से 16 अगस्त तक 423.6 मिमी औषत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू अभिलेख भिण्ड के अनुसार यह औषत वर्षा जिले के भिण्ड में 369.6 मिमी, अटेर में 327 मिमी, मेहगांव में 427.5 मिमी, गोहद में 306.1 मिमी, लहार में 364.4 मिमी, रौन में 448 मिहोना में 502.2 मिमी, मौ में 465.5 मिमी, गोरमी में 604.8 वर्षा दर्ज की गई है। जिसका औसत 423.6 मिमी है। जिले की सामान्य वार्षिक वर्षा 668.3 मिमी है।
जिले में मंगलवार की वर्षा भिण्ड में सात मिमी, अटेर में चार मिमी, मेहगांव में 25 मिमी, गोहद में 31 मिमी, लहार में 18 मिमी, रौन में 40 मिमी, मिहोना में 25 मिमी, मौ में 32 मिमी, गोरमी में 12 मिमी दर्ज की गई है। जिसका औसत 21.8 मिमी है।