भिण्ड, 14 अगस्त। मप्र राज्य कर्मचारी संघ जिला भिण्ड, भारतीय मजदूर संघ, अध्यापक शिक्षक संवर्ग महासंघ एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ द्वारा रविवार को शहर में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली भारतीय मजदूर संघ कार्यालय से प्रारंभ होकर सुभाष चंद्र बोस, लालबहादुर शास्त्री, महात्मा गांधी सभी महापुरुषों मूर्तियों पर माला पहनाकर सम्मान किया गया। जिसमें संगठन के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। रैली में भारतीय मजदूर संघ के जिलामंत्री सुरेश चंद बादल, मप्र राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह कुशवाह, जिला सचिव सत्यनारायण सोनी, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह के अलावा अटेर ब्लॉक के पदाधिकारी एवं अध्यापक उपस्थित रहे।