हर घर तिरंगा फहराने मेहगांव में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

भिण्ड, 14 अगस्त। आजादी के अमृत महोत्सव को राष्ट्र प्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने हर घर तिरंगा फहराने का आयोजन संपूर्ण भारत वर्ष में आयोजित किया गया। इसी के चलते रविवार को मेहगांव सर्किट हाउस राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया के बंगले से प्रारंभ होकर ग्वालियर रोड से होते हुए भिण्ड तिराहे से गांधी रोड, हाट बाजार मौ रोड तक तिरंगा यात्रा महोत्सव संपन्न हुआ। इस अवसर पर भाजपा के ब्लॉक अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह भदौरिया, राकेश शर्मा पार्षद, भाजपा महिला मोर्चा से सुधा राठौर, गुड्डी निगम सहित तमाम लोगों ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया। वहीं पीडब्ल्यूडी विभाग मेहगांव के कर्मचरियों द्वारा 75वे स्वतंत्रता दिवस अमृत महोत्सव पर नगर में तिरंगा यात्रा निकली गई।