सेवाकाल पूर्ण होने पर वीरेन्द्र यादव को दी भावभीनी विदाई

भिण्ड, 31 दिसम्बर। जिला सहकारी केन्द्रीय मर्यादित बैंक शाखा मौ कार्यालय में शुक्रवार को सेवा सहकारी संस्था छेंकुरी के कैडर सेकेट्री वीरेन्द्र सिंह यादव को सेवाकाल अवधि पूर्ण होने पर भावभीनी विदाई दी गई। शाखा प्रबधक नरेश कुमार मांझी और उनके स्टाफ की ओर से उन्हें पगड़ी पहिना कर शॉल श्रीफल, भगवान कृष्ण की तश्वीर, रामचरित्र मानस ग्रंथ ससम्मान भेंट किया गया। तदुपरांत उन्हें घोड़ी पर बिठाकर बैण्ड बाजे के साथ उनके निवास तक ले जाया गया। विदाई के अवसर पर कांग्रेस नेता अलवेल सिंह यादव, आचार्य रणविजय सिंह यादव, गोविन्द सिंह खैरटिया ने उनके सेवाकाल में किए गए कार्यों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए सराहना की। कार्यक्रम में बैंक स्टाफ के अलावा स्थानीय नेता, पत्रकार, किसान, व्यापारी भी शामिल हुए।