मप्र हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष तिवारी के पिता का निधन

भाजपा नेताओं ने शोक व्यक्त कर दी श्रृद्धांजलि

भिण्ड, 27 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मप्र हाउसिंग बोर्ड विकास निगम के अध्यक्ष एवं पूर्व संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी के पिता कुंजबिहारी तिवारी का सोमवार को निधन हो गया। उनके निधन भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त कर भावभीनी श्रृद्धांजलि अर्पित की है। वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव के पिता हुकुम सिंह यादव, वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौधरी के छोटे भाई सौरभ चौधरी के निधन पर भी भाजपा नेता ने शोक व्यक्त किया है।
श्रृद्धांजलि देने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर, भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्वमंत्री लालसिंह आर्य, सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती संध्या राय, प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. मुकेश चतुर्वेदी, प्रदेश के लोकसेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया, नगरीय प्रशासन आवास राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अवधेश सिंह कुशवाहा एडवोकेट, केशव सिंह भदौरिया, वीरेन्द्र सिंह राणा, संजीव कांकर, कोकसिंह नरवरिया, श्रीमती कृष्णकांता तोमर, रविसेन जैन, रोमेश महंत, अमरीश शर्मा गुड्डू, देवेन्द्र सिंह नरवरिया, अशोक चौधरी, डॉ. रमेश दुबे, पूर्व विधायकों में रसाल सिंह, शिवशंकर समाधिया, मथुरा प्रसाद महंत, श्रीराम जाटव, मुन्नासिंह भदौरिया, नरेन्द्र सिंह कुशवाह, राकेश शुक्ला, रणवीर सिंह जाटव, अभिभाषकगण राममिलन शर्मा, आनंद बरुआ, अमृतपाल सिंह बघेल, मायाराम शर्मा, डॉ. सुशील गुप्ता, डॉ. शिवकुमार राजौरिया, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रजनी दीक्षित श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती सुशीला नरवरिया, अशोक सिंह कुशवाहा, उपेन्द्र शर्मा, युवामोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रिंस दुबे, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी जैन, ऊषा नगरिया, अमित दुबे, भरत शर्मा, गुरुदेव सिंह नरवरिया आदि प्रमुख हैं।