हमें माता-पिता के आदर्शों पर चलना चाहिए : रमाकांत

ग्राम रतवा श्रीमद् भागवत सप्ताह का चौथा दिन

भिण्ड, 21 नवम्बर। मौ नगर के निकटवर्ती ग्राम रतवा स्थान श्री सीताराम महाराज के स्थान पर श्रीमद् भागवत कथा का चौथा दिन रविवार को कथा वाचक पं. रमाकांत व्यास जी महाराज ने कहा कि हमें माता-पिता के आदर्शों एवं परिवार के रिश्ते बनाकर हमेशा साथ लेकर चलना चाहिए। श्रीमद् भागवत कथा में आज भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य एवं ग्वालियर चंबल संभाग से कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।
कथा व्यास पीठ से पं. रमाकांत व्यास ने कहा कि आज समय के हिसाब से देश प्रदेश समाज अंचल में परिवर्तन होता जा रहा है। लेकिन हमें अपने पुरुषवादी होने के पश्चात अपने आदर सम्मान को कभी नहीं बोलना चाहिए साथ ही अपने पूर्बजों के आदर्शों पर चलकर ही आगे बढ़ऩा चाहिए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर, सज्जन सिंह यादव, अशोक सिंह यादव, उदयवीर सिंह, मरजाद सिंह, रहीस अंसारी, रामाख्त्यार गुर्जर आदि मौजूद रहे।