युकां जिलाध्यक्ष देशलहरा को राज्यपाल ने दी पीएचडी की उपाधि

भिण्ड, 21 नवम्बर। राजमाता विजयराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर में आयोजित सप्तम दीक्षांत समारोह में मप्र के राज्यपाल मंगूभाई पटेल द्वारा डॉ. राजकुमार देशलहरा को पीएचडी फू्रट साइंस मे डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई। इस मौके पर प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री भारत सिंह कुशवाह, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एसके राव मुख्य रूप से उपस्थित थे।
डॉ. देशलहरा ने यह शोध विभिन्न रसायनों पादप विकास नियामक एवं सूक्ष्म पोषक तत्वों का कागजी लाइम की विक्रम वैरायटी पर वृद्धि विकास एवं उत्पादन पर पडऩे वाले प्रभाव पर किया था। इस शोध कार्य को प्रो. डॉ. करणवीर सिंह एवं विभागाध्यक्ष डॉ.राजेश लेखी के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। पीएचडी फू्रट साइंस की डिग्री उन्होंने 72 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम श्रेणी में प्राप्त की। डॉ. राजकुमार देशलहरा वर्तमान में युवा कांग्रेस भिण्ड के जिला अध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि जिंदगी में कभी भी हार नहीं माननी चाहिए, सफलता का प्रयास अगर पूरे मन से किया जाए तो असंभव कार्य भी संभव हो जाता है। उन्होंने इस डिग्री का श्रेय ईश्वर और अपने माता श्रीमती मीना देशलहरा एवं पिता पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी बीएस देशलहरा व गुरुजनों के आशीर्वाद को दिया है। साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने कॉलेज के समस्त सहयोगियों एवं सहपाठियों का आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने उन्हें उज्जवल भविष्य की कामना के साथ बधाई दी।