निराश्रितों के बीच फल बांटकर पूर्व सीएम कमलनाथ का जन्मदिन मनाया

भिण्ड, 18 नवम्बर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज निराशित भवन में पहुंचकर निराश्रितों को फल वितरित कर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन मनाया।
इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रामकिशोर भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस को कमलनाथ जैसे नेतृत्व की आवश्यकता है। प्रवक्ता अनिल भारद्वज ने कहा प्रदेश के अवरुद्ध विकास और बेलगाम महंगाई पर कमलनाथ ने 15 माह में नए आयाम लिखे। आज प्रदेश बुरे दौर से गुजर रहा है। नगर अध्यक्ष संजय भूता ने उन्हें दूरदृष्टि वाला नेता बताया। कार्यक्रम में इरशाद अहमद, राजेश शर्मा, सौम्या शर्मा, दर्शन तोमर, राहुल कुशवाह, अशोक गुप्ता, सोहन तिवारी राघवेन्द्र तोमर आदि शामिल रहे। आभार प्रदर्शन पिछड़ावर्ग कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद सोनी ने किया।