अरुण कटारे ने संत समाज को कंबल भेंट कर मनाया कमलनाथ का जन्मदिन

भिण्ड, 18 नवम्बर। मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के 75वे जन्म दिवस पर किसान कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण कटारे ने अटेर विधानसभा क्षेत्र के पिड़ोरा पिथनपुरा चौराह, पावई माता, बौरेश्वर धाम, कोसड़ वाली माता, ब्रह्मचारी आश्रम, मंशा पूर्ण हनुमान मन्दिर पहुंचकर साधु-संतों को कंबल भेट कर आशीर्वाद लिया। साथ ही अपने नेता कमलनाथ की दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर संजू चौधरी, हरिओम कटारे, कृष्णा भदौरिया, भोलू तोमर, अतुल दंडोतिया, बिष्णु भदौरिया, गोलू पुरोहित, भोलू जोशी, अजय कटारे इत्यादि लोग शामिल हुए।