बहुआ में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का हो रहा है आयोजन

भिण्ड, 15 नवम्बर। मेहगांव क्षेत्र के बहुआ गांव स्थित पीपल वाली माता मन्दिर प्रांगण में 12 से 19 नवंबर तक श्रीमद् भागवत सप्ताह एवं ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आचार्य पं. अरविंद भारद्वाज (गुरूजी महाराज) कथा व्यास हैं। सोमवार को आचार्य जी ने मनु शतरूपा संवाद, कपिल भगवान का अवतार, ध्रुव चरित्र, जड़ भरत का चरित्र एवं नरसिंह अवतार की कथाओं का वर्णन किया गया। मंगलवार को समुद्र मंथन, सूर्यवंश का वर्णन बावन भगवान का अवतार, राम अवतार, कृष्ण जन्मोत्सव की कथाओं का उल्लेख किया जाएगा। जिसमें व्यास जी ने भक्तजनों से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा का रसपान करने का आह्वान किया है।