किसानों के विश्वास और भरोसे पर फलता-फूलता है पारिजात : शर्मा

– धान के किसानों के लिए वरदान पारिजात का दहन : दिग्विजय कौरव

भिण्ड, 10 जुलाई। दबोह क्षेत्र के ग्राम अमाहा मे परिजात एग्रीकल्चर कंपनी ने किसानों को बढिया खेती के लिए एक सभा रखी। जिसमें टीएम नरेन्द्र शर्मा ने किसानों को प्रशिक्षण देते हुए पारिजात एग्रीकल्चर ने किसानों को फसल सुरक्षा और खरपतवार नियंत्रण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने किसानों को फसल सुरक्षा उत्पादों के सुरक्षित उपयोग और खरपतवारों के प्रभावी नियंत्रण के लिए नवीनतम तकनीकों के बारे में शिक्षित किया। इसके अलावा पारिजात ने किसानों को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) के उपयोग के महत्व पर भी जोर दिया।
पारिजात इंडस्ट्रीज एक कृषि-रसायन कंपनी है, जो किसानों को फसल सुरक्षा और खरपतवार नियंत्रण के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है। कंपनी ने हाल ही में किसानों के लिए एक फसल सुरक्षा प्रशिक्षण मैनुअल प्रकाशित किया है जो 10 भाषाओं में उपलब्ध है, जिसमें हिन्दी भी शामिल है, इस मैनुअल को किसानों को फसल सुरक्षा उत्पादों के सुरक्षित और प्रभावी उपयोग के बारे में शिक्षित करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसके अतिरिक्त पारिजात ने किसानों को खरपतवारों के प्रभावी नियंत्रण के लिए नवीनतम तकनीकों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने तीन नए खरपतवार नाशक वोस्ट्रिक्स, लुकारियो और तबाह पेश किए, जो विभिन्न फसलों में खरपतवारों के प्रभावी नियंत्रण के लिए डिजाइन किए गए हैं, वोस्ट्रिक्स सोयाबीन और मूंगफली की फसलों में खरपतवारों को नियंत्रित करता है, लुकारियो संकरी पत्ती वाले खरपतवारों को नियंत्रित करता है और पीरिजात धान की सोयाबीन मूंगफलू की फसलों के लिए लक्षित है, पारिजात ने किसानों को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) के उपयोग के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने किसानों को पीपीई किट वितरित की और उन्हें फसल सुरक्षा उत्पादों का उपयोग करते समय सुरक्षा सावधानियां बरतने की सलाह दी। पारिजात की ये पहल किसानों को उनकी फसलों की सुरक्षा और उत्पादकता बढाने में मदद करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
अंत में कौरव खाद बीज भण्डार के प्रॉपराइटर दिग्विजय कौरव ने कहा कि धान के किसानों के लिए वरदान पारिजात का पैरिस्टार पारिजात इंडस्ट्रीज के पैरिस्टार के साथ उन्हें अपनी फसल को बचाने के लिए समय-समय पर समाधान भी बताती है। इस दौरान पारिजात एफए अखड प्रताप सिंह चौहान, किसान भूरे चौधरी, बलवान कौरव, साहब सिंह कौरव, लक्ष्मीकांत सिंह, रामकेश आदि मौजूद रहे।