आलमपुर में पुलिस कर्मचारियों के स्थानांतरण पर विदाई समारोह आयोजित

भिण्ड, 24 जून। पुलिस अधीक्षक भिण्ड द्वारा अभी हाल ही में जिले के थानों में पदस्थ पुलिस कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इसी के तहत पुलिस थाना आलमपुर में पदस्थ प्रधान आरक्षक मदन बिहारी दीक्षित, कृपाराम प्रजापति, बिजेन्द्र सिंह, आरक्षक नारायण सिंह राजपूत, प्रदीप कुमार तथामहिला आरक्षक लाली प्रजापति का आलमपुर पुलिस थाने से स्थानांतरण हुआ हैं। आलमपुर पुलिस थाने में पदस्थ पुलिस कर्मचारियों के स्थानांतरण होने पर मंगलवार को पुलिस थाने पर विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस दौरान नगर निरीक्षक रविकुमार उपाध्याय, ओंकार सिंह, सिद्धांत सिंह कौरव, अनुराग छारी सहित अन्य पुलिस स्टाफ ने स्थानांतरित हुए पुलिस कर्मचारियों को पुष्प मालाएं पहनाकर विदाई दी है। विदाई समारोह के अवसर पर पुलिस कर्मचारियों ने कहा कि आलमपुर बहुत ही शांति प्रिय क्षेत्र है और यहां की जनता भी बहुत अच्छी है। सर्विस करने के दौरान यहां की जनता से हम लोगों को अच्छा सहयोग मिला है। हम उम्मीद करते हैं कि आलमपुर थाने में जो नवीन पुलिस कर्मचारी आए हैं। उन्हें भी नगर की जनता से सहयोग मिलता रहे।