– अवैध वसूली बंद नहीं की गई तो बसपा करेगी आंदोलन
भिण्ड, 26 मई। बहुजन समाज पार्टी के नेता रक्षपाल सिंह कुशवाह ने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा भिण्ड रेलवे स्टेशन मुडियाखेरा पर सवारी गाडी के लोकार्पण के अवसर पर घोषणा की गई थी कि नगर पालिका से भिण्ड को नगर निगम बनाया जाएगा, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नगर निगम बनाने की नहीं हुई। फिर भी नगर पालिका परिषद नगर निगम के नाम पर जनता से राजस्व की अवैध वसूली कर रही है, जिससे जनता को काफी कठिनाइयों हो रही है। नगर पालिका को नगर निगम बनाने का दर्जा मिला नहीं फिर वसूली टैक्स के नाम पर की जा रही है जिससे जनता को आर्थिक भार का सामना करना पड रहा है।
उन्होंने कहा कि अगर नगर पालिका को नगर निगम का दर्जा मिला है, तो जनता के सामने स्पष्ट करना चाहिए नगर पालिका में बैठे लोगों की खबर की नीति ने जनता को मुसीबत में इतना डाल दिया की इतना भार उनके ऊपर डाल दिया है जिससे वह कठिनाइयों की दौड से गुजर रहे। बसपा नेता ने कहा नगर निगम के नाम पर नगर पालिका परिषद द्वारा जनता से नामांतरण पीएचई, स्वच्छता, सडक के किनारे बैठने वाले लोगों से पटरी वसूली के नाम पर 5 लगते थे अब उनसे 10 पशु ले जा रहे हैं। ऐसी कई प्रकार की वसूली से जनता का भी भयभीत है। गरीब जनता इतना भार नहीं दे पा रही है फिर भी उनको नगर पालिका परिषद नगर निगम बनाने के नाम पर लूट कर रही है। नगर पालिका में जितना भ्रष्टाचार अभी हुआ है उतना कभी नहीं हुआ। सब पूरी परिषद को नगर निगम के नाम पर लूट का मन्दिर बना दिया है। यह नगर पालिका नहीं लूटपाल का अड्ड बन गई है।
बसपा नेता रक्षपाल सिंह ने नगर पालिका परिषद को चेतावनी दी है की नगर निगम बनाने के नाम पर जनता से टैक्स वसूली नहीं की जाए, इसे तत्काल रोका जाए अन्यथा बहुजन समाज पार्टी नगर पालिका परिषद का घेराव करेगी। नगर निगम के नाम पर भिण्ड की जनता को ठगा जा रहा है, भिण्ड की जनता को नगर निगम की कोई भी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं और सभी विभागों में पांच गुना राजस्व वसूला जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर के किनारे बसे हुए ग्राम पंचायत नगर निगम की सीमा में शामिल किए गए हैं। ऐसे ग्रामीण क्षेत्र की जनता से भी रजिस्ट्री के नाम पर पांच गुना राजस्व अवैध वसूली की जा रही है जबकि ऐसे ग्राम पंचायत के ग्रामीण क्षेत्र नगर निगम की सीमा में नहीं है फिर वसूली क्यों की जा रही है।