भिण्ड, 25 मई। शासकीय महाविद्यालय आलमपुर जनभागीदारी समिति अध्यक्ष कल्याण सिंह कौरव एवं प्राचार्य भगवान सिंह निरंजन ने महाविद्यालय का नाम देवी अहिल्याबाई होल्कर कराने का प्रस्ताव तैयार कर लहार विधायक अम्बरीश शर्मा गुड्डू के समक्ष रखा था। इसी प्रस्ताव पर लहार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शा. महाविद्यालय आलमपुर का नाम देवी अहिल्याबाई होल्कर महाविद्यालय करने की घोषणा की है। शासकीय महाविद्यालय आलमपुर का नाम देवी अहिल्याबाई होल्कर महाविद्यालय कराए जाने पर जनभागीदारी समिति अध्यक्ष कल्याण सिंह कौरव ने लहार विधायक अम्बरीश शर्मा का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी प्रकार का सहयोग मिलने की अपेक्षा की है।
उन्होंने कहा कि महाविद्यालय वर्ष 1963 में प्रारंभ हुआ था। आज इसको चलते चलते 62 वर्षों से अधिक समय हो गया हैं। महाविद्यालय में बीए, बीएससी तथा पांच विषयों में एमए, एमएससी की सुविधा उपलब्ध हैं और महाविद्यालय में वर्तमान में करीब 1500 छात्र-छात्राएं है।