मेहगांव में श्रीमद् भागवत कथा का अयोजन 27 से

भिण्ड, 25 मई। मेहगांव नगर में भुमिया सरकार पर 19वें विशाल महोत्सव के तहत श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। भागवत कथा का वाचन देवी चित्रलेखा करेंगी। इस दौरान हजारों की संख्या में भुमिया सरकार के श्रद्धालु और क्षेत्रवासी भागवत कथा का रसपान करेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूर्णता की ओर हैं।
जानकारी देते हुए भुमिया सरकार के महंत भगवतीदास महाराज और हरिओम दास ने बताया कि भुमिया बाबा मन्दिर पर एक साथ एक हजार श्रीमद् भागवत महापुराण का पाठ भी किया जाएगा। भागवत पुराण के दौरान 11 महाकुण्डीय यज्ञ भी किया जाएगा। इस दौरान सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक भागवत कथा का मूलपाठ किया जाएगा। जिसके पश्चात दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक भागवत कथा चलेगी। इसके साथ ही 30 मई से सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक भुमिया बाबा का दिव्य दरबार लगेगा, जिसमे भक्तों की समस्याओं और बाधाओं का निवारण किया जाएगा। रात 8 बजे से रासलीला का आयोजन भी किया जाएगा। 4 जून को हवन पूजन के साथ पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। 27 मई से प्रतिदिन भक्तों के लिए भंडारा प्रसादी की भी व्यवस्था रहेगी।