भाजपा ने पटैल और कांग्रेस ने इन्दिरा जी को किया नमन

मौ, 31 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी मण्डल मौ के अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह की अध्यक्षता में नगर के मिल्क पट्टी वार्ड क्र.11 में बाबा के मन्दिर पर देश के पूर्व गृहमंत्री लोह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने सरदार बल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह ने कहा कि सरदार बल्लभभाई पटेल गरीबों की सेवा ही ईश्वर की सेवा मानते थे, वह एक निर्भीक एवं सच्चे देशभक्त राजनेता थे, देश की एकता एवं अखण्डता बनाए रखने के लिए उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। हमें गर्व है कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उन्हें अपना आदर्श मानते हैं एवं विश्व की सबसे ऊंची आदमकद प्रतिमा अहमदाबाद में सरदार बल्लभभाई पटेल की बनवाई है, हम सब कार्यकर्ताओं को आज उनके बताए मार्ग पर चलना है, यही सरदार साहब के लिए हम सब लोगों की सच्ची श्रृद्धांजलि होगी। कार्य कार्यक्रम का संचालन मण्डल उपाध्यक्ष रामअख्तार सिंह गुर्जर ने किया। श्रृद्धांजलि कार्यक्रम में मण्डल महामंत्री सुल्तान सिंह मौर्य, रघुराज सिंह गुर्जर, डॉ. बेताल सिंह गौड़, मेहबूब पठान, गुप्ता जाटव सरपंच, रामनरेश कुशवाह, राजेश कुशवाह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कांग्रेस ने किया इन्दिरा जी को नमन

मौ नगर के कांग्रेस कार्यकत्र्ता नन्हेराजा सिंह गुर्जर, देवेन्द्र सिंह गुर्जर, बहादुर सिंह यादव, रामनिवास सोनी, राजीव कौशिक, इकबाल पठान, आजादनवी कुरैशी, सिकंदर खां, संजीव यादव, जागेश यादव, धर्मेन्द्र यादव बाबा, मनोहर सिंह गौर, दिनेश राठौर, अजीत जैन, इरशाद पठान आदि ने देश की पहली महिला प्रधानमंत्री स्व. इन्दिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रृद्धासुमन अर्पित किए।