– लोधी महासभा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पुतला जलाया
भिण्ड, 05 फरवरी। नगर पंचायत सुठालिया जिला राजगढ में एक मार्च को वीरांगना रानी अवंतीबाई प्रतिमा समारोह में मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के उदबोधन को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने तोड मरोड प्रहलाद सिंह पटेल खिलाफ जो टिप्पणी की है उससे लोधी समाज आहत हुआ है। इसके विरोध में लोधी राजपूत महासभा जिला भिण्ड ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का पुतला दहन शहर के परेड चौराहे पर अखिल भारतीय लोधी महासभा के जिला अध्यक्ष सरपंच सुधार सिंह नरवरिया के नेतृत्व में किया गया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के पुतला दहन कार्यक्रम में मप्र खनिज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय लोधी राजपूत महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष कोकसिंह नरवरिया ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी तत्काल माफी मांगे, अन्यथा पूरे मप्र में उनके पुतले दहन से लेकर जन आंदोलन किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय लोधी महासभा के प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने कहा कि कि कांग्रेस हमेशा से पिछडा वर्ग का अपमान करती आ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा तो उन्होंने अपनी ओछी मानसिकता को अपनाना प्रारंभ कर दिया।
लोधी महासभा के जिला अध्यक्ष सरपंच सुघर सिंह नरवरिया ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा लोधी समाज का अपमान किया है। इस अवसर पर महेश सिंह नरवरिया एडवोकेट, दिवाकर सिंह नरवरिया एडवोकेट, महेन्द्र सिंह नरवरिया, सुनील बाल्मीकि, नगर पालिका उपाध्यक्ष भानु भदौरिया, शांतनु सिंह भदौरिया फकीरे, अतिराज सिंह नरवरिया, मोनू नरवरिया, लालजी सिंह नरवरिया, पूर्व पार्षद अशोक सिंह यादव, मुकेश जैन, डिंपी जैन, मधुराज सिंह नरवरिया, रायसिंह नरवरिया सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।