कुशवाह प्रांतीय महामंत्री एवं दैपुरिया बने प्रांतीय संगठन सचिव

भिण्ड, 21 फरवरी। प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष श्याम जोशी ने मोहन सिंह कुशवाह को तीसरी बार प्रांतीय महामंत्री एवं विजय दैपुरिया को दूसरी बार प्रांतीय संगठन सचिव नियुक्त किया है।
कुशवाह एवं दैपुरिया ने अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्याम जोशी द्वारा जो जिम्मेदारी सौंप गई है, उस पर खरा उतारने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। पेंशनर्स की समस्याओं का निराकरण समय पर कराया जाएगा। इस अवसर पर अध्यक्ष रमेशबाबू शर्मा, संयोजक रामदत्त शर्मा, सचिव कालीचरण पुरोहित, कोषाअध्यक्ष गंगासिंह भदौरिया, मीडिया प्रभारी राधाकांत शर्मा, कृष्णस्वरूप शर्मा, रामबरन सिंह कुशवाह, संतकुमार जैन, दशरथ सिंह यादव, सुरेशचंद सोनी, विजयराम शर्मा, राममोहन सिंह यादव, शेर सिंह कुशवाह आदि ने हर्ष व्यक्त कर पूर्ण सहयोग करने का ही आश्वासन दिया है।