भिण्ड, 06 फरवरी। मिशन शक्ति के घटक बेटी बचाओ बेटी पढाओ और डिस्ट्रिक्ट हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन के तहत परियोजना रौन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महिलाओं से संबंधित विभिन्न कानूनों घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीडन अधिनियम और महिलाओं से संबंधित शासन की प्रमुख योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई, महिलाओं हेतु सुरक्षित वातावरण निर्मित करने शपथ ली गई। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी रौन रजनी शर्मा और अन्य पर्यवेक्षक सहित प्रतिभागी उपस्थित रहे।
अटेर लोकसेवा केन्द्रों की ऑनलाईन निविदाएं आज खोली जाएंगी
भिण्ड। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अटेर रवि अंकुर गुप्ता ने लोकसेवा केन्द्रों की निविदाएं ऑनलाईन प्राप्त हुई निविदाओं के अंतर्गत तकनीकि एवं वित्तीय निविदाओं में सफल पाए गए निविदाकारों में से नवीन संचालकों के चयन की कार्रवाई किए जाने हेतु समिति का गठन किया जा चुका है। समिति द्वारा निविदाकारों के समक्ष लाटरी पद्धति से लोकसेवा केन्द्र अटेर हेतु नवीन संचालकों के चयन की कार्रवाई 7 फरवरी को दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट मीटिंग हॉल भिण्ड में की जाएगी।