भिण्ड में खेलों की अलख जमाने वाले हरवीर सिंह यादव का निधन

भिण्ड, 29 जनवरी। भिण्ड में खेलों की अलख जगाने वाले, राष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट और एथलेटिक्स मध्यभारत प्रांत के चैंपियन व पूर्व प्राचार्य हरवीर सिंह यादव का निधन हो गया। उनके निधन से खेल जगत में शोक की लहर दौड गई है।
ज्ञातव्य है कि भिण्ड में एथलेटिक्स खेलों के पुरोधा हरवीर सिंह यादव को कहा जाता है, उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कई युवाओं को प्रेरित किया, जो आज अंतर्राष्ट्रीय क्षितिज पर अपना नाम रोशन कर रहे हैं, साथ ही विवेक उच्च कोटि के समाज से भी और सहज सरल व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति भी थे। उनके निधन पर शहर के सामाजिक संगठनों, राजनैतिक दलों सहित नगर वासियों ने शोक व्यक्त किया है और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। शोक संतृप्त परिवार में उनके पुत्र कृष्णगोपाल यादव, राधेगोपाल यादव, हितगोपाल यादव, बृजगोपाल यादव सहित समस्त परिवार है। 92 वर्ष की अवस्था में उन्होंने अपने शरीर का त्याग किया। ज्ञातव्य है कि वह पिछले दो वर्षों से बीमार चल रहे थे, दसे वर्ष पूर्व एक खेल प्रतियोगिता में भाग लेते समय उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ थ,ा तब से निरंतर वह अस्वस्थ्य थे। श्रद्धांजलि देने वालों में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक शिवप्रताप सिंह भदौरिया, समाजसेवी गगन शर्मा, जयदीप राजावत, प्रवेंद्र शर्मा, भूरे यादव, आलोक दैपुरिया, नितेश जैन, पिंकू शर्मा, गणेश भारद्वाज, राहुल मिश्रा, अशोक तोमर, अनिल शर्मा सहित उनके समस्त स्कूल का स्टाफ, नगरवासी, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी शामिल हैं।