भिण्ड,मेहगांव 07जनवरी:- बाल कल्याण समिति जिला भिंड के सदस्य कौशलेश सिंह कुशवाह निवासी बरहद को सदस्य बनाया गया है। कुशवाह भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकता हैं। जिन्होंने भजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जैसे अन्य पदों पर भी पार्टी को अपनी सेवाएं दी है। नवनियुक्त सदस्य कुशवाह का राठौर लॉज पर नगर परिषद अध्यक्ष कंचन पिंटू राठौर व एडवोकेट सुभाष राठौर ने पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर पार्षद गुटाली गुर्जर, पार्षद हेमंत गुर्जर, पार्षद केशव राठौर, पार्षद बल्लू पाल, पार्षद रघुवीर जाटव ने शुभकामनाएं दी।