भिण्ड, 02 जनवरी। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कांक्सी सरकार पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा पाठ तथा दीप प्रज्वल कर लम्बी आयु की कामना की। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक चौधरी के नेतृत्व में आयोजित उक्त धार्मिक कार्यक्रम में लहार विधानसभा क्षेत्र के अनेक भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
यहां बता दें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी माताजी माधवी राजे सिंधिया के पिछले वर्ष हुए निधन के कारण अपना जन्मदिन न मनाने का निर्णय लिया और उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों से दिल्ली न आने का आग्रह किया था। इसके अलावा उन्होंने सभी समर्थकों से कहा था कि आप लोग जहां है वहीं धार्मिक कार्य, गरीबों को गर्म वस्त्र वितरण, भोजन वितरण, गौशाला में गौ माता को चारा खिलाकर भगवान से प्रार्थना कर सकते हैं। इसी के तहत प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक चौधरी द्वारा भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं सिंधिया समर्थकों के साथ कांक्सी सरकार पर पहुंचकर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर पूर्व नपा अध्यक्ष लहार रामकुमार महते, योगेन्द्र सिंह पप्पू चाचा, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष मनोज शास्त्री, पूर्व नप अध्यक्ष संतोष बौहरे, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष असवार अनूप त्यागी, मंडल अध्यक्ष मिहोना विकास बौहरे, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रमोद शर्मा, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रामकुमार यादव, पूर्व पार्षद हरीबाबू निराला, पूर्व सरपंच परमाल सिंह, राजेंद्र सिंह गुर्जर, पार्षद रोमी रायकवार, पूर्व पार्षद विनोद नहले, पार्षद लालता कुशवाह, सिंधिया ऑनलाइन टीम के जिला प्रभारी शिवम चतुर्वेदी, शुभम लंबरदार, दीपू मलपुरा, देवेंद्र कुशवाह, गुलाब पटेल देवरी, कल्लू यादव, एडवोकेट संजय शर्मा, संजीव यादव, हरदास बापू, बडे कुरथर, मनोज शर्मा, अतीश गुप्ता, जीतू शर्मा, सरपंच रविन्द्र उपाध्याय, सरपंच प्रदीप तिवारी, एडवोकेट मनोज शर्मा, धर्मेन्द्र सोनी, मोनू राजावत, पप्पू महंत सहित पार्टी के नेता, कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित थे।