-पर्याप्त खाद को लेकर भ्रष्ट अधिकारी ऊपर झूठी जानकारी भेज रहे हैं : डॉ. सिंह
भिण्ड, 02 जनवरी। दबोह कस्बे में खाद वितरण प्रणाली पर एक बार फिर सवाल खडे हो रहे हैं। गुरुवार के दिन किसानों ने खाद न मिलने से नाराज होकर चक्का जाम कर दिया हालांकि पुलिस के समझाइश के बाद चक्का जाम खोला गया।
किसान बार बार आरोप लगा रहे हंै कि स्थानीय खाद वितरण प्रणाली में तैनात शासकीय कर्मचारी अपने प्राइवेट खाद बेचने वाले लोगों से मिले हुए हंै। और नामचीन खाद वितरकों को रात में सप्लाई कर देते हंै, जिससे किसानों को पर्याप्त यूरिया खाद नहीं दिया जा रहा है। इसको लेकर पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह ने कहा जिला प्रशासन के अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त है। प्राप्त खाद को लेकर लगातार झूठी असत्य जानकारी ऊपर भेज रहे हैं, जबकि खाद की कमी के चलते किसान परेशान हैं। किसानों को मजबूरन प्राइवेट दुकानों से महंगे दामों पर खाद खरीदना पड रहा है। किसानों को बर्बाद करने में पूरी तरह से जिला प्रशासन के अधिकारी दोषी है।
इनका कहना है-
खाद की कोई कमी नहीं है पर्याप्त खाद उपलब्ध है। लगातार किसानों को खाद वितरण किया जा रहा है, यदि कोई समस्या है तो तत्काल कार्यवाही होगी।
विजय यादव, एसडीएम लहार