पूर्व न्यायालयीन कर्मचारी की मां के निधन पर शोक

भिण्ड, 14 दिसम्बर। शहर के वार्ड क्र.15 गायत्री नगर निवासी पूर्व प्रधानाचार्य शिवदान सिंह कुशवाह की 84 वर्षीय धर्मपत्नी एवं पूर्व न्यायालयीन कर्मचारी, प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन जिला शाखा ग्वालियर की प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्य रामबरन सिंह कुशवाह की माताजी ओमदेवी का विगत दिवस निधन हो गया। मुखाग्नि उनके पति शिवदान सिंह कुशवाह ने दी।
उनके निधन पर शोक व्यक्त करने में पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह एवं भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, अभिभाषक संघ के अध्यक्ष विनीत मिश्रा, मध्य प्रदेश प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांत अध्यक्ष श्याम जोशी, प्रांतीय महामंत्री मोहन सिंह कुशवाह, प्रांतीय संगठन सचिव विजय दैपुरिया, डॉ. कृष्ण स्वरूप शर्मा, गंगासिंह भदौरिया आदि शामिल हैं।