अभिभाषक भदौरिया के निधन पर भाजपा नेताओं ने किया शोक व्यक्त

भिण्ड, 13 अक्टूबर। वरिष्ठ अभिभाषक बाबूराम सिंह भदौरिया के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार जनों को ढांढस बंधाया। शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भिण्ड-दतिया सांसद संध्या राय, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, पूर्व विधायक शिवशंकर समाधिया, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. रमेश दुबे, पूर्व जिलाध्यक्षगण अवधेश सिंह कुशवाह एडवोकेट, केशव सिंह भदौरिया, वीरेन्द्र सिंह राणा, रविसेन जैन, साजीव कांकर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मायाराम शर्मा एडवोकेट, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक आनंद बरुआ, एडवोकेट राममिलन शर्मा, अमृतपाल सिंह बघेल, संतोष हिन्नारिया, महेश सिंह नरवरिया, विक्रांत सिंह कुशवाहा आदि प्रमुख हैं।