भिण्ड, 10 अक्टूबर। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनने पर मौ भाजपा मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह की टीम ने भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर, आतिशबाजी चलाकर जीत का जश्न मनाया। इस अवसर पर जिला मंत्री सुरेश छारी, पूरन गोयल, बलबीर गोयल, अरुण बाल्मीकि, प्रहलाद माहौर, राजू खान, देविन्द जाटव, पवन, अशोक कुशवाह, अशोक धानुक, ब्रजकिशोर धानुक, इसमाईल खान आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।