– गोहद चौराहे पर केन्द्रीय मंत्री का हुआ भव्य स्वागत
भिण्ड, 04 अक्टूबर। भाजपा द्वारा चलाए जा सदस्यता अभियान में केन्द्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाग लिया। इसके बाद भिण्ड के लिए प्रस्थान किया। इस अवसर पर गोहद चौराहे पर भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने उनका भव्य स्वगत किया। गोहद चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सदस्यता ले लिए काउंटर लगाए थे, उन पर लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि अगर देश से प्रेम करते हो तो भाजपा का सदस्य बनना बहुत जरूरी है, भाजपा पार्टी ही राष्ट्र भक्ति की पाठशाला है, सबका साथ सबका विकास और सबका कल्याण जैसी भावना रखकर देश हित मे काम करती है। नरेन्द्र मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना एक देश में दो निशान, दो प्रधान व दो विधान नहीं चलेंगे को साकार करते हुए धारा 370 को समाप्त कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की है, आज कश्मीर में लोकतंत्र का पर्व मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला, सांसद संध्या राय, विवेक जैन, आशीष शर्मा, दीपक तोमर, चंद्रशेखर शर्मा, मुन्ना बाथम, राहुल खुरासिया, दशरथ घुरैया, धीरेन्द्र श्रीवास्तव, राजेश नागर, रामस्वरूप राठौर, प्रदीप मरवरिया, प्रमोद कामत, विकाश श्रीवास, छुन्ना कुशवाह सहित सैकडों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।