भिण्ड, 04 अक्टूबर। भाजपा द्वारा चलाए जा सदस्यता अभियान में भाग लेने पहुंचे केन्द्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बरेठा टोल प्लाजा, मालनपुर में हनुमान चौराहा, हरीरामपुरा पर कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रणवीर जाटव ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उनकी अगवानी कर स्वागत किया। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ग्वालियर सुरेन्द्र शर्मा ने कमलाराम संस फिलिंग सेंटर मालनपुर पर भव्य स्वगत किया गया।
वहीं हनुमान चौराहा पर अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, नगर अध्यक्ष राजश्री मुकेश किरार, ग्वालियर उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, पूर्व मण्डी अध्यक्ष मेहताब सिंह गुर्जर, पूर्व सरपंच लोकेन्द्र सिंह गुर्जर, वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मी नारायण शर्मा, उपाध्यक्ष जितेन सिंह गुर्जर, सज्जन सिंह यादव, महेन्द्र सिंह सिंघल, देवेन्द्र नरवरिया, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सोना जैन, पिंकी राजावत, सरोज जैन, पप्पू खान, गजेन्द्र सिंह कौरव, सत्यभान सिंह, पार्षद उदय सिंह कुशवाहा, पार्षद पुत्र रॉकी चंद, अशोक शर्मा, जनपद उपाध्यक्ष धर्मवीर जाट, फतेह सिंह, सोनपाल जाटव, सत्येन्द्र जाटव, दिनेश जाटव, धर्मेन्द्र गुर्जर, सुरेन्द्र भदौरिया ने स्वागत किया।