दबोह में धूमधाम से हुआ विघ्नहर्ता गणपति बप्पा का विसर्जन

– प्राचीन करधेन तालाब में हुआ बप्पा का विसर्जन

भिण्ड, 17 सितम्बर। गणेश महोत्सव के चलते इस वर्ष नगर दबोह में कई जगह विघ्नहर्ता गणपति बप्पा विराजमान हुए। नगर में विराजमान बप्पा की पूजा अर्चना काफी धूम से हुई और नगर के लोगों ने इस उत्सव का भी भरपूर आनंद लिया। मंगलवार को सुबह 11 बजे से ही ‘अगले बरस तूं जल्दी आ’ गानों के साथ गणपति विराजमान बप्पा होकर जिले के दूसरे बडे तालाब में से एक नगर दबोह में स्तिथ करधेन तालाब पहुंचे। जहां पर विधिविधान से गणपति बप्पा की पूजा अर्चना कर जयकारों के साथ भक्तो ने उन्हें नदी के पानी में विसर्जित किया।

आपको बता दें कि नगर दबोह में लगभग आधा दर्जन से अधिक गणपति बप्पा की प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। जो मंगलवार को विसर्जन की गईं। इसी के साथ नगर कर लोगो ने घरों में भी गणपति बप्पा विराजमान किए थे, जिन्हें भी विसर्जन किया गया। जिसके चलते नगर भ्रमण के दौरान नगर के लोगों ने गणपति बप्पा की झांकी के अंतिम दर्शन कर बप्पा को खुशी-खुशी विदा किया।
विसर्जन को मद्देनजर रखते हुए पुलिस व्यवस्था रही चुस्त दुरुस्त
गणपति विसर्जन के चलते विसर्जन स्थल करधेन तालान पर पुलिस व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। जिसके चलते बिना किसी घटना के करधेन में बप्पा का विसर्जन किया गया। वहीं दबोह थाना पुलिस लगातार मौके पर सक्रिय रही, जिसकी वजह से विसर्जन के दौरान कोई हादसा न हो पाया। पुलिसिंग व्यवस्था के लिए गणपति कमेटी के सभी सदस्यों ने थाना दबोह पुलिस का आभार व्यक्त किया।