भिण्ड, 08 सितम्बर। गणेश चौक दबोह के सुप्रसिद्ध प्राचीन गणेश मन्दिर पर गणेश चतुर्थी महोत्सव शुरू हो गया है। जिसके चलते मन्दिर पर गणपति बप्पा का पूजन व प्रथम दिवस की महाआरती के लिए लहार विधायक अम्बरीश शर्मा गुड्डू के अनुज (छोटे भाई) अखिलेश शर्मा बंटू दबोह पहुंचे और पूजन व महाआरती में शामिल होकर गणेशजी की आरती की।
मन्दिर के पुजारी दीपक राजौरिया ने बताया कि नगर दबोह में एक ही प्राचीन गणेश मन्दिर है जिनके पास अर्जी लगाने मात्र से हर मनोकामना पूर्ण होती हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई कार्य सफल नहीं हो रहा हो तो रिद्धि-सिद्धि के दाता गणेशजी महाराज के दर्शन करने मात्र से सफलता के रास्ते खुल जाते हैं। इस दौरान अखिलेश शर्मा बंटू के साथ लहार भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुभाष अग्निहोत्री, भगवान नायक, केशव विजपुरिया, संजीव चौधरी, मोनू उपाध्याय, शिवराज यादव, अंजनी कुरचानियां, परमाल गुर्जर, विकास दुबे, पार्षद लालता कुशवाह, शिवकुमार गोस्वामी, अरविन्द गुप्ता, राममोहन मुदगिल, शेरे पठान, ब्रजेन्द्र गुर्जर, अनुज उपाध्याय, मुन्ना यादव, संजीव यादव, शरद खेमरिया, पत्रकार हरिश्चन्द्र पाण्डेय, अजय त्रिपाठी, रविन्द्र शर्मा, अर्पित गुप्ता, मोहित गोस्वामी, चीकू गुप्ता, धर्मेन्द्र कुरचानियां, बबली शर्मा, राजू विजपुरिया, जीतू पाठक, संतोष तिवारी, हरि चिकवा, धर्मेन्द्र चतुर्वेदी आदि लोग मौजूद रहे।