– भाजपा अजा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन महापर्व के तहत मालनपुर मण्डल को किया संबोधित
भिण्ड, 05 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय एवं प्रदेश के नेतृत्व के संगठन पर्व सदस्यता अभियान दो सितंबर से पूरे देश में प्रारंभ हो गया है, इसी कार्यक्रम के निमित्त भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्वमंत्री लालसिंह आर्य ने गोहद विधानसभा क्षेत्र के नगर परिषद मालनपुर में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए संगठन पर्व सदस्यता अभियान के लिए कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए कहा कि हम सब कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्भय करते हुए सबसे पहले हम उसे बुथ पर सदस्यता करें, जहां हमें कम वोट मिले हैं, यहां से हम सदस्यता शुरू करेंगे तो निश्चित ही उस बूथ पर हम अपनी ताकत को बढाएंगे। जैसा कि हम सबको प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सदस्यता अभियान के शुभारंभ के अवसर पर निर्देशित किया, यही संकल्प हमारा सब के कार्यकर्ताओं का होना चाहिए।
भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने संगठन महापर्व सदस्यता अभियान के तहत मालनपुर मण्डल की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हम सबको सदस्यता अभियान के माध्यम से हर समाज में घर-घर पहुंचना है, उन्होंने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि अपनी सदस्यता का रिन्यूवल कराकर हर समाज को नया सदस्य बनने के लिए सदस्यता लक्ष्य को पूर्ण करते हुए अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मन विदेश में भी आगे बरकरार बढ रहा है, यह हमारी राष्ट्रीय नीति का परिणाम है। प्रधानमंत्री मोदी जब इकरा उनकी सीमा पर जाते हैं तो वहां के लोग उनके ऐतिहासिक स्वागत करते हुए सम्मान करते हैं और वहां के राष्ट्रपति ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री जब तक नहीं आ जाएंगे तब तक कोई युद्ध नहीं होगा, यह हमारी शक्ति का परिणाम है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर शिकंजा कर से करते हुए कहा कि की बांग्लादेश में आज जो हालात बने हुए हैं वैसे षड्यंत्र कार्यों के बीच केन्द्र का नेता प्रतिपक्ष वहां बैठकर उनसे शुरू से शुरू मिलता है और हमारे पास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विदेशों में जाते हैं उनका सम्मान होता है।
पूर्वमंत्री आर्य ने बैठक में कहा कि हमें सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए आज भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ नेतृत्व के द्वारा कार्य योजना बताई गई। कार्ययोजना के अनुरूप प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में समाज के हर वर्ग के पास, गांव-गांव चौपाल लगाकर जिले में सर्वाधिक सदस्यता करना है। हमारा प्रयास है पूरे उत्साह के साथ सदस्यता का पर्व मनाएंगे हमारा प्रयास रहेगा। अपनी क्षमता अनुरूप काम करें। योजनाबद्ध तरीके से बूथ पर काम करना बेहद महत्वपूर्ण है, इससे हमे सदस्यता अभियान को सफल बनाने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि जिले के प्रभारी मंत्री होने के नाते विकास और प्रकृति आप सभी का सम्मान हमेशा करता रहूंगा जब भी मेरा प्रवास होगा सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर आगे की कार्य योजना भी बनवाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता सदस्यता अभियान के लक्ष्य को लेकर गांव-गांव जाकर नए लोगों को पार्टी की सदस्य से जोडकर हर बूथ पर अपनी संगठन आत्मक शक्ति को मजबूत करें। उनके नेतृत्व में विकास और प्रगति प्रत्येक कार्यकर्ता का मान सम्मान एवं जिले के विकास की योजनाएं गांव-गांव तक संचालित करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान होगा। उन्होंने कहा कि हमारा सदस्यता अभियान का मुख्य कार्यक्रम है, इस अभियान को गांव-गांव और शहर शहर की चौपाल पर अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक पहुंच कर पार्टी कार्यकर्ता सर्वाधिक लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्य से जोडकर संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करें।
बैठक का शुभारंभ भारत माता एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्रों पर दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण शुभारंभ किया गया। मण्डल अध्यक्ष देवेन्द्र गौड ने पुष्पमाला पहनकर उनका स्वागत किया। बैठक में भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक सरदार हरवंत सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह तोमर, पूर्व मण्डल अध्यक्ष कमल सिंह तोमर, पूर्व मण्डी अध्यक्ष महिपाल सिंह गुर्जर, लक्ष्मी नारायण शर्मा, महिला मोर्चा की मण्डल अध्यक्ष सोना जैन, पिंकी राजावत, बबली गर्ग, रुक्मणी चौरसिया, मालनपुर नगर परिषद अध्यक्ष पति मुकेश जाटव, उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह गुर्जर, गोहद मण्डल अध्यक्ष विवेक जैन, रॉकी जैन आदि लोग मंच पर उपस्थित थे।