भिण्ड, 26 अगस्त। भाजपा मण्डल मौ की सदस्यता कार्यशाला 2024 की बैठक मौ नगर के रैना बसेरा में मण्डल प्रभारी मायाराम शर्मा के सानिध्य में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य वक्ता निहाल सिंह राणा एवं अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह ने की। विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष भिण्ड सज्जन सिंह यादव एवं पूर्व मण्डल अध्यक्ष रघुवीर सिंह पवैया सम्मलित हुए। मंच संचालन महामंत्री सुल्तान सिंह मौर्य एवं आभार किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष पर्वत सिंह जादौन ने व्यक्त किया।
कार्यशाला में बताया गया कि सदस्यता 2024 को किस तरह से सफल बनाया जाए और जो लक्ष्य मिला है उसको किस तरह से पर किया जाए, इसमें प्रत्येक कार्यकर्ता को प्राण प्रण से जुटकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान को सफल बनाना है और अधिक से अधिक सदस्य संख्या बढानी है। कार्यक्रम का शुभारंभ एक सितंबर से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। मण्डल, जिला, बूथ शक्ति केन्द्र सभी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हर गांव जाकर सदस्यों को बनाएंगे, लक्ष्य को पूरा करेंगे। बैठक में जिला मंत्री फरेन्द्र सिंह सिकरवार, शैलेन्द्र सिंह गुर्जर, सुरेश छारी, पंकज कुशवाह, जिला उपाध्यक्ष रामअख्तयार सिंह गुर्जर, बबलू राणा, वीरेन्द्र यादव, आईटी सेल प्रभारी रामू कुशवाह, अमृतलाल खटीक, अवधेश श्रीवास, धर्मेन्द्र बघेल, राणा बकील यादव, कोमल यादव, श्यामबाबा, गनेशराम जाटव, रामकेश गुर्जर, रवि बघेल सहित सभी मोर्चों के पदाधिकारी, शक्ति केन्द्र के संयोजक बूथ पदाधिकारी व सदस्यता टोली के लोग उपस्थित रहे।