– ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत एक बीघा शासकीय भूमि पर रोपित किए 250 पौधे
भिण्ड, 14 जुलाई। पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण कार्यक्रम के तहत ग्राम बिलाव में कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, सरपंच बिलाव राजकुमार दुबे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं ग्रामवासियों द्वारा एक बीघा शासकीय भूमि पर आम, जामुन पीपल, नीम आदि लगभग 250 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा लगाना जितना महत्वपूर्ण है, उसका रख रखाव कर उसे बड़ा करना भी उतना ही अधिक महत्वपूर्ण है। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को मनोभाव के साथ पौधारोपण करना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति पौधारोपण कर धरती को हरा-भरा करने में सहयोग करे और जो पौधे रोपे गए हैं, उनकी देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनाएं।