– एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण
भिण्ड, 11 जुलाई। देशभर में चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय में पौधारोपण किया।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवामोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि यदि सभी लोग अपने मां के नाम पर एक पौधारोपण का कार्य करें। तो उसके मन की स्मृति भी जीवित हो जाएगी और इसके साथ ही साथ देश क्षेत्र में वातावरण भी संतुलित होगा। पौधारोपण जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है, जिससे क्षेत्र हरा-भरा दिखने लगेगा। पेड़-पौधे ईश्वर द्वारा प्रदत्त एक बहुमूल्य उपहार है। जिनका संबंध सीधे तौर पर मानव जीवन के अस्तित्व से जुड़ा हुआ है।
भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष प्रशांत सोनी ने कहा कि पेड़ इंसानों को जीवन जीने के लिए जरूरी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। इसके अलावा फल व छाया भी हमें पेड़ों से प्रदान होती है। पेड़ों की मौजूदगी से पर्यावरण संतुलन कायम रहता है और समय पर बरसात भी होती है। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष अमित जैन, सोशल मीडिया जिला सह संयोजक शेखर खटीक, मण्डल मंत्री सूरज बरुआ, युवामोर्चा जिला सह कोषाध्यक्ष सौरव पुलक, युवा नेता आशीष बोहरे, नीरज ओझा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।