डॉ. मिश्रा होंगे जिला अस्पताल के नए सिविल सर्जन

डॉ. मिश्रा होंगे जिला अस्पताल के नए सिविल सर्जन

भिण्ड 24मई:- कलेक्टर संजीव कुमार श्रीवास्तव ने जिला अस्पताल के सिविल सर्जन के प्रभार में बदलाव किया है। अब डॉ. आरके मिश्रा जिला अस्पताल के नए सिविल सर्जन होंगे। वर्तमान में जिला अस्पताल के सिविल सर्जन का प्रभार डॉ. अनिल गोयल पर था। उनके कार्यकाल में जिला अस्पताल की व्यवस्था सुचारू नहीं होने से मरीज एवं उनके अटेंडर परेशान हो रहे थे। साथ ही गड़बड़ियों की सूचना भी कलेक्टर को मिल रही थी। इसी के चलते कलेक्टर ने डॉ. अनिल गोयल को हटाकर वरिष्ठता क्रम को दृष्टिगत रखते हुए डॉ. आरके मिश्रा को जिला अस्पताल के सिविल सर्जन का प्रभार सौंपा है।