होली पर डॉक्टर हनुमान के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु

होली पर डॉक्टर हनुमान के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु

भिण्ड 24मार्च:- दंदरौआ धाम में मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु डॉक्टर हनुमान के दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने भगवान राम और डॉक्टर हनुमान के दर्शन किए। वहीं उन्होंने महामण्डलेश्वर महंत रामदास महाराज का आशीर्वाद लिया। महाराज ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए  हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि की रात्रि में होलिका दहन मनाया जाता है उसके अगले दिन कृष्ण पक्ष की तिथि को रंगोत्सव मनाया जाता है। होलिका दहन की अग्नि के ताप से जीवन के सभी दुखों और कष्टों से मुक्ति दिलाती है। होली रंगों का त्यौहार है इससे मनुष्यों के बीच प्रेम की भावना को प्रोत्साहन मिलता है और भाईचारे की भावना को प्रोत्साहन मिलता है, जो विविधता के बीच एकता का प्रतीक है। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा रंगों के इस त्योहार की शुरुआत हुई, वहीं से होली की परंपरा की शुरुआत हुई। इस मौके पर रामवरन पुजारी, जलज त्रिपाठी, रामनिहोर जोशी, नरसी दद्दा मौजूद रहे।