अटेर के पूर्व विधायक अरेले पंचतत्व में विलीन
भिण्ड 30जनवरी:- शहर के पुरानी बस्ती निवासी अटेर के पूर्व विधायक रामेश्वर दयाल अरेले एडवोकेट का सोमवार को निधन हो गया था, वे लगभग 94 साल के थे। वे कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। जिसके चलते परिजन उन्हें डॉक्टर की सलाह से ग्वालियर से इलाज के लिए दिल्ली ले जा रहे थे, जहां रास्ते में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को पुरानी बस्ती स्थित उनकी निजी भूमि में किया गया। मुखाग्नि उनके कनिष्ठ पुत्र अरविंद अरेले ने दी।
यहां बता दें श्री अरेले के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से नजदीकी पारिवारिक संबंध थे। वर्ष 1972 से 2977 तक अटेर से विधायक रहे। उनके पुत्र अरविंद अरेले जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष हैं, जबकि उनकी नातिन अंशु अरेले जिला पंचायत की सदस्य रहीं हैं और नाती आदेश नानू अरेले वर्तमान में भिण्ड नगर पालिका से वार्ड क्रमांक 22 से कांग्रेस के पार्षद हैं। श्री अरेले जीवन पर्यन्त कांग्रेस के समर्पित नेता रहे हैं।