नारोलिया बने परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री

भिण्ड, 15 जनवरी। परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ के संस्थापक विजय शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेन्द दुबे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मप्र प्रभारी श्यामसुंदर शर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. अरुण ब्यास, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय सचिव कविता मेहता, नियुक्ति समिति अध्यक्ष अरुण मिश्रा ने संगठन में सच्चे सिपाही के रूप में अपनी 10 वर्ष से सेव कर रहे प्रदेश उपाध्यक्ष सीताराम नारोलिया के उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष से राष्ट्रीय संगठन मंत्री पद पर नियुक्त किया है।
अपनी नियुक्ति पर नारोलिया ने वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे 10 वर्ष के अनुभव तो देखते हुए संगठन ने जो हमें जिम्मेदारी दी है वह हम पूरी लगन और मेहनत के साथ वरिष्ठ पदाधिकारी के मार्गदर्शन में कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे। नारोलिया की नियुक्ति पर संगठन की वरिष्ठ पदाधिकारी एवं ईस्ट मित्रों ने उन्हें बधाई दी है। बधाई देने वालों में प्रदेश प्रवक्ता अवधेश शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश दांतरे, प्रदेश उपाध्यक्ष महेश श्रोती, संभागीय अध्यक्ष रमेश कटारे, संभागीय अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ रामशंकर शर्मा, प्रदेश संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अखिलेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष ग्वालियर सतीश तिवारी एवं सचिन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रामकुमार पुरोहित, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ गिर्राज पाण्डे, मीडिया प्रभारी सुनील कांकर, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता धर्मेन्द्र त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष परमानंद तिवारी, आनंद त्रिपाठी, राजेन्द्र कटारे, संभागीय उपाध्यक्ष रबीकांत राजौरिया आदि प्रमुख हैं।